रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है। दोनों स्टार्स एक-दूसरे की फैमिली के भी काफी करीब हैं। आलिया भट्ट अपने ससुराल वालों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपनी भाभी की जमकर तारीफ की है।
कोई पॉलिटिक्स नहीं करती आलिया
वहीं, इसी इंटरव्यू में रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी ने भी आलिया के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मुझे आलिया की वाइब काफी पसंद है। वह काफी चिल रहती हैं। कोई पॉलिटिक्स नहीं करतीं, उन्हें गॉसिप करना भी पसंद नहीं है। उनमें और मुझमें काफी सिमिलैरिटी हैं, इसलिए हमारी काफी बनती है।
बुरे वक्त में साथ थीं आलिया
वहीं, रिद्धिमा ने आलिया और रणबीर कपूर के रिश्ते की तुलना अपने माता-पिता से की। उन्होंने बताया कि आलिया में ऋषि कपूर जैसे गुण हैं, जबकि रणबीर के गुण नीतू कपूर की याद दिलाते हैं। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ, तब आलिया और रणबीर, मां और मेरा पूरा ध्यान रखते थे। वो रोज उनसे रोज मिलने आते थे। हालांकि उनके जाने के बाद नीतू और रिद्धिमा फिर टूट जाते थे। आलिया फैमिली का एक बड़ा सपोर्ट सिस्टम रही हैं। वह बुरे वक्त में हमेशा साथ रही हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को देश ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर दोपहर 1 बजे के करीब किया गया। सिंह की बेटी ने उनकी चिता...
मसवासी, उन्नाव स्थित पौराणिक श्री गोकुल बाबा मंदिर का वार्षिक मेला, 7 नवंबर से मंदिर प्रांगण में विधिवत रूप से प्रारंभ हो चुका है। इस मेले में वर्षों पुरानी परंपराओं को आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के पिछड़ने के बाद अंदरूनी कलह सतह पर दिखने लगी है। केशव प्रसाद मौर्य का लखनऊ में 'सरकार से बड़ा संगठन' बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Comments (0)