क्या इसरो ने 18 अप्रैल को आयोजित भर्ती परीक्षा के आंसर-की जारी कर दिए

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) में विभिन्न विज्ञापित पदों पर भर्ती की निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 18 अप्रैल 2024 को आयोजित कंप्यटूर बेस्ड टेस्ट (CBT) के प्रोविजिनल आंसर-की (ISRO URSC Answer Key 2024) जारी कर दिए जाने की जानकारी खबरों में दी जा रही है। इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर उत्तर-कुंजियां डाउनलोड कर सकेंगे।

ISRO URSC द्वारा 18 अप्रैल को आयोजित CBT में सम्मिलित हुए कैंडिडेट्स के लिए अपडेट। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) में विभिन्न विज्ञापित पदों पर भर्ती की निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 18 अप्रैल 2024 को आयोजित कंप्यटूर बेस्ड टेस्ट (CBT) के प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए जाने की जानकारी खबरों में दी जा रही है। हालांकि, इसरो की आधिकारिक वेबसाइट, isro.gov.in पर उत्तर-कुंजियां (ISRO URSC Answer Key 2024) जारी कर दिए जाने को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है।


ISRO URSC Answer Key 2024: इन स्टेप में कर सकेंगे डाउनलोड

ऐसे में जो उम्मीदवार ISRO URSC द्वारा वैज्ञानिक/अभियंता एससी, तकनीकी सहयाक, वैज्ञानिक सहायक, ग्रंथालय सहायक, तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी, कुक, फायरमैन-ए, एचवीडी-ए और एलवीडी-ए के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित CBT में सम्मिलित हुए थे, वे आंसर-की (URSC Answer Key 2024) को लेकर आधिकारिक अपडेट और इन्हें डाउनलोड करने के लिए इसरो की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में URSC आंसर-की 2024 को ISRO द्वारा पूर्व में एक्टिव किए गए इस परीक्षा के प्रवेश पत्र लिंक से ही डाउनलोड किए जाने की जानकारी दी जा रही है, जो कि निम्नलिखित है

उम्मीदवार इस लिंक से माध्यम से सम्बन्धित पेज पर जाकर अपना अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड की डिटेल से लॉग-इन करके आंसर-की (ISRO URSC Answer Key 2024) को देख पाएंगे। साथ ही, दिए गए लिंक से इन उत्तरों पर अपनी आपत्तियों को भी दर्ज करा सकेंगे। खबरों के मुताबिक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक समय अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए दिया गया है।

बता दें कि ISRO URSC में कुल 224 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक संचालित की गई थी। इसके बाद पहले चरण में CBT का आयोजन 18 अप्रैल को किया गया था, जिसके लिए आंसर-की (URSC Answer Key 2024) जारी कर दिए जाने की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है।

No Tags

Comments (0)

Related Blog

India News
  • 28 Dec 2024
  • 32
  • 0 Comment

पंचतत्व में विलीन हुए आर्थिक रूप से सशक्त भारत के प्रणेताः पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को देश ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर दोपहर 1 बजे के करीब किया गया। सिंह की बेटी ने उनकी चिता...


Devotional
  • 12 Nov 2024
  • 316
  • 0 Comment

श्री गोकुल बाबा मेला: श्रद्धा, परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक

मसवासी, उन्नाव स्थित पौराणिक श्री गोकुल बाबा मंदिर का वार्षिक मेला, 7 नवंबर से मंदिर प्रांगण में विधिवत रूप से प्रारंभ हो चुका है। इस मेले में वर्षों पुरानी परंपराओं को आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया...


Editorial
  • 17 Jul 2024
  • 164
  • 0 Comment

यूपी बीजेपी में अंदरूनी कलह ... संगठन और मंत्रिमंडल बड़े बदलाव संभावित

उत्तर प्रदेश बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के पिछड़ने के बाद अंदरूनी कलह सतह पर दिखने लगी है। केशव प्रसाद मौर्य का लखनऊ में 'सरकार से बड़ा संगठन' बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...


,